मंच पर नहीं दिखे दो विधायक

फोटो है 3 में कैप्सन : मंच दो विधायक ही रहे मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में होती रही सोने लाल के अनुपस्थिति की चर्चाप्रतिनिधि, खगडि़या मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के सभा में जदयू के अंदर चल रही अंतर कलह का एक नजारा और देखने को मिला. कार्यक्रम में आम लोगों के बीच इसी बात पर […]

फोटो है 3 में कैप्सन : मंच दो विधायक ही रहे मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में होती रही सोने लाल के अनुपस्थिति की चर्चाप्रतिनिधि, खगडि़या मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के सभा में जदयू के अंदर चल रही अंतर कलह का एक नजारा और देखने को मिला. कार्यक्रम में आम लोगों के बीच इसी बात पर शुरू से अंत तक चर्चा होती रही कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह, नगर विकास व आवास विभाग मंत्री सम्राट चौधरी व जल संसाधन मंत्री विजेंद्र कुमार यादव का आना तय था, लेकिन एक भी मंत्री इस कार्यक्रम में नहीं आये. इसके अलावा परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरएन सिंह व अलौली विधायक रामचंद्र सदा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया. इसके अलावा एमएलसी सोनेलाल मेहता का भी कार्यक्रम में नहीं आना चर्चा का विषय बना रहा. अब आम लोगों के जुबान पर जदयू के अंदर चल रही अंतर कलह की चर्चा होने लगी.सिर्फ सदर विधायक का लगा था होर्डिंगअमूमन सीएम के कार्यक्रम की सूचना पर जदयू कार्यकर्ताओं के बीच पोस्टर व बैनर लगाये जाने की होड़ लग जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं दिखा. सभा स्थल पर यानी सदर अस्पताल परिसर के अंदर व बाहर सिर्फ सदर विधायक पूनम देवी यादव का पोस्टर व बैनर ही लगा था. इस बात पर भी लोगों के बीच चर्चा होती रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >