सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने का निर्णय

बेलदौर. स्थानीय बाजार परिसर स्थित आर्यभट्ट कोचिंग परिसर में पार्टी पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक मंे आगामी विधानसभा चुनाव मंे भाजपा कार्यकर्ताओं की जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आगामी छह फरवरी तक बूथ स्तर पर कम से कम 200 नये सदस्य बनाने का निर्णय लिया. बैठक में भाजपा युवा मोरचा के […]

बेलदौर. स्थानीय बाजार परिसर स्थित आर्यभट्ट कोचिंग परिसर में पार्टी पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक मंे आगामी विधानसभा चुनाव मंे भाजपा कार्यकर्ताओं की जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आगामी छह फरवरी तक बूथ स्तर पर कम से कम 200 नये सदस्य बनाने का निर्णय लिया. बैठक में भाजपा युवा मोरचा के अश्वनी कुमार ने संतोष कुमार को पार्टी की सदस्यता दिला कर भाजपा युवा मोरचा का संयोजक मनोनीत किया. श्री कुमार व भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरण देवी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों से कार्यकताअरं को अवगत कराया. मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल सोनी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र भगत, दिलीप कुमार भगत,संजीव कुमार,अरुण शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >