नियमित होती है प्रखंड परिसर में चोरी

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित आपूर्ति कार्यालय तथा बाल विकास परियोजना के गोदाम में बुधवार की देर रात चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया. एमओ के कार्यालय के टेबल, दराज तथा आलमारी का सामान उलट पुलट किया. अनुमान लगाया जाता है कि चोर नकद राशि की तलाश कर रहे थे तथा नहीं मिलने […]

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित आपूर्ति कार्यालय तथा बाल विकास परियोजना के गोदाम में बुधवार की देर रात चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया. एमओ के कार्यालय के टेबल, दराज तथा आलमारी का सामान उलट पुलट किया. अनुमान लगाया जाता है कि चोर नकद राशि की तलाश कर रहे थे तथा नहीं मिलने पर चले गये. एमओ कार्यालय में लगे कंप्यूटर प्रिंटर आदि सुरक्षित है. प्रखंड परिसर में स्थित कार्यालय तथा आवासों में हुई यह चोरी की घटना पहली नहीं है. इससे पहले भी विगत दो-तीन महीनों मंे कम से कम एक दर्जन चोरी की घटनाएं हो चुकी है. अधिकतर मामलों में पदाधिकारी या कर्मियों के आवास पर चोरी की घटना हुई. कर्मियों को बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने का नियम नहीं है. इस परिस्थिति में कर्मी या पदाधिकारी की अनुपस्थिति में रात में हुई चोरी की प्राथमिकी भी दर्ज नहीं करायी जाती है. दो महीने पूर्व राजस्व कर्मचारियों के आवास पर चोरी हुई थी. इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी. लोगों ने अनुमान लगाया कि महत्वपूर्ण राजस्व अभिलेख गायब हुए थे. बहरहाल सीडीपीओ तथा एमओ कार्यालय द्वारा इस चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही थी. एमओ मंजीत महेश्वरी ने बताया कि चोरी में गायब अभिलेखों का आकलन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >