बैडमिंटन का चैंपियन बना खगडि़या

खगडि़या. जिले के बैडमिंटन खिलाडि़यों ने बेगूसराय जिले के बलिया में आयोजित चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया है. अमन कमेटी बलिया द्वारा आयोजित इंडोर बैडमिंटन चिैंपयनशिप के फाइनल मुकाबले में मंगलवार को खगडि़या की टीम ने सहरसा की टीम को पराजित कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया. उल्लेखनीय है कि बलिया लखमिनियां में आयोजित टूर्नामेंट के […]

खगडि़या. जिले के बैडमिंटन खिलाडि़यों ने बेगूसराय जिले के बलिया में आयोजित चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया है. अमन कमेटी बलिया द्वारा आयोजित इंडोर बैडमिंटन चिैंपयनशिप के फाइनल मुकाबले में मंगलवार को खगडि़या की टीम ने सहरसा की टीम को पराजित कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया. उल्लेखनीय है कि बलिया लखमिनियां में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में खगडि़या के डॉ जैनेंद्र नाहर और सूरज ने भाग लिया. और सहरसा के मो अखलाक व मो नजीर की जोड़ी को सीधे सेटों में 21:19 और 21:14 के अंतर से हरा कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. विजेता ट्रॉफी बलिया एसडीओ और एसडीपीओ ने दी. मौके पर सूरज कुमार को मैन ऑफ द मैच व डॉ जैनेंद्र नाहर को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. खिलाडि़यों के प्रदर्शन पर सर्जन डॉ प्रेम कुमार, डॉ जमशेद अहमद, डॉ शहनवाज अहमद, मो खालिद इस्लाम, संजय कुमार, सदानंद प्रसाद आदि ने उन्हें बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >