जनता दरबार में पहुंचे सौ फरियादी

डीएम ने सुनी लोगों की शिकायतप्रतिनिधि, खगडि़याडीएम के जनता दरबार में गुरुवार को करीब सौ लोगों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. जनता दरबार मे जमीन विवाद से संबंधित कई आवेदन प्राप्त मिले. सदर प्रखंड के मेहसौढ़ी निवासी सौरभ कुमार ने डीएम राजीव रोशन को आवेदन देकर बताया कि उनकी जमीन पर जबरन घर […]

डीएम ने सुनी लोगों की शिकायतप्रतिनिधि, खगडि़याडीएम के जनता दरबार में गुरुवार को करीब सौ लोगों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. जनता दरबार मे जमीन विवाद से संबंधित कई आवेदन प्राप्त मिले. सदर प्रखंड के मेहसौढ़ी निवासी सौरभ कुमार ने डीएम राजीव रोशन को आवेदन देकर बताया कि उनकी जमीन पर जबरन घर बना दिया गया है. वहीं भरतखंड से आये राजीव कुमार चौधरी ने भी जमीन संबंधी शिकायत डीएम से की. इन्होंने कहा कि उनकी जमीन पर जबरन सड़क बना दी गयी है. जलकौड़ा की रीना कुमारी ने इंदिरा आवास योजना का लाभ नहीं दिये जाने की शिकायत डीएम से की. मौके पर एडीएम एमएच रहमान, डीडीसी एबी अंसारी, डीएसओ डीएन झा, डीसीएलआर ओमप्रकाश महतो, वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार, संजीव चौधरी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >