भूतपूर्व सैनिकों के वेतन निर्धारण की मांग

खगडि़या. भूतपूर्व सैनिकों को अब तक नये फिटमेंट टेबल के आधार पर वेतन नहीं दिया जा रहे है. फिटमेंट टेबल के आधार पर वेतन देने की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिक दयानंद दास सहित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सुरक्षा प्रहरी के रूप में ड्यूटी कर रहे सैनिकों ने मानव संसाधन विकास विभाग के केंद्रीय […]

खगडि़या. भूतपूर्व सैनिकों को अब तक नये फिटमेंट टेबल के आधार पर वेतन नहीं दिया जा रहे है. फिटमेंट टेबल के आधार पर वेतन देने की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिक दयानंद दास सहित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सुरक्षा प्रहरी के रूप में ड्यूटी कर रहे सैनिकों ने मानव संसाधन विकास विभाग के केंद्रीय कार्यालय को पत्र लिखा है. प्रेषित पत्र में उन्होंने बताया कि अन्य जिले में भूतपूर्व सैनिकों को फिटमेंट टेबल के आधार पर वेतन दिया जा रहा है, लेकिन सहरसा क्षेत्रीय सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सुरक्षा प्रहरी को अब तक फिटमेंट का लाभ नहीं दिया जा रहा है. श्री दास ने मांगों से संबंधित आवेदन आंचलिक कार्यालय पटना व क्षेत्रीय कार्यालय सहरसा को देते हुए वेतन पुर्ननिर्धारण की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >