सद्भावना सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक

खगडि़या: रालोसपा द्वारा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सहयोग से जिले में हिंदू- मुसलिम सद्भावना सम्मेलन की तैयारी की जा रही है. सम्मेलन को लेकर बुधवार को रालोसपा नेता धीरेंद्र कुमार सिंह टुडडू की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें सम्मेलन की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया. सम्मेलन को लेकर रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा को भाग लेने […]

खगडि़या: रालोसपा द्वारा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सहयोग से जिले में हिंदू- मुसलिम सद्भावना सम्मेलन की तैयारी की जा रही है. सम्मेलन को लेकर बुधवार को रालोसपा नेता धीरेंद्र कुमार सिंह टुडडू की अध्यक्षता में बैठक हुई.

जिसमें सम्मेलन की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया. सम्मेलन को लेकर रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा को भाग लेने के लिए पत्र लिखने का निर्णय लिया गया. प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जकर आलम ने बताया कि छह फरवरी को कृष्णा मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित शहीद जगदेव जयंती में भाग लेंगे. जिसमें जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता पटना जायेंगे.

बैठक में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान के अलावा जिले के जनता के हित में जन समस्या को निदान के लिए बैठक में चर्चा हुई. बैठक में प्रदेश सचिव धीरेंद्र सिंह, मुल्कराज ,आनंद, मो रिजवान आलम, प्रकाश सिंह, परमानंद पटेल, विजय यादव, पंकज कुशवाहा, सकेब अहमद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >