खगडि़या. भाजपा नेता सह प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी संजीव क्षत्रिय ने मंगलवार को गोगरी प्रखंड के कई पंचायत का दौरा कर सदस्यता अभियान चलाया. श्री क्षत्रिय बोरने, बलतारा, झिकटिया, महेशखूंट आदि गांव का दौरा किया. उन्होंने बताया कि चार से छह फरवरी तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है.
सभी पंचायत में कम से कम 100 सदस्य बनाया जायेगा. मौके पर मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, किसान मोरचा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्जुन प्रसाद मौजूद थे.
