बैठक में प्रेरक व टोला सेवकों को मिले कई निर्देश

प्रतिनिधि, बेलदौरवरीय प्रेरक व टोला सेवकों की बैठक बुधवार को बीआरसी भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता केआरपी रामप्रवेश रजक ने की. बैठक में नवसाक्षरों का बेच वाइज सूची को पीएलएसके से मिलान कर, सर्वेक्षण सूची का क्रमांक का मिलान कर जमा करना, पोशाक व छात्रवृत्ति राशि वितरण का मूल्याकंन प्रपत्र व समेकन प्रपत्र जमा करने […]

प्रतिनिधि, बेलदौरवरीय प्रेरक व टोला सेवकों की बैठक बुधवार को बीआरसी भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता केआरपी रामप्रवेश रजक ने की. बैठक में नवसाक्षरों का बेच वाइज सूची को पीएलएसके से मिलान कर, सर्वेक्षण सूची का क्रमांक का मिलान कर जमा करना, पोशाक व छात्रवृत्ति राशि वितरण का मूल्याकंन प्रपत्र व समेकन प्रपत्र जमा करने का निदेश दिया गया. इसके साथ ही प्राप्त मानदेय की राशि वाला प्रपत्र को समुचित तरीके से भरकर देने, चतुर्थ बेच की सूची को जमा करना, टोला सेवकों व तालीमी मरकज को नियोजन से संबंधित नियोजन पत्र के साथ ही शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा करने का निदेश दिया गया. महीन के दस तारीख को मासिक बैठक आयोजित किये जाने की जानकारी देते हुए दक्षता प्रगति चार्ट संकुलवार जमा करने का निदेश दिया गया. समतुल्यता कार्यक्रम के तहत साक्षर महिलाओं को फिर से पढ़ाने के साथ ही लोगों में जागरूकता लाने के लिए कला जत्था के टीम के कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी देते हुए गठित होने वाली कमेटी के रूपरेखा के बारे में भी जानकारी दी. इसमें प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डॉ श्याम देव प्रसाद, प्रेरक रणधीर कुमार रमण, सुधीर कुमार, टोला सेवक नरेश रजक, पप्पू, शंकर, प्रफ्फुल कुमार, किस्मत अली, मंजूर आलम, दिलचंद सदा, सतीश सदा आदि ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >