प्रतिनिधि, खगडि़यासंविदा के आधार पर सेवानिवृत्त हुए आठ सरकारी कर्मियों की बहाली होगी. जिलाधिकारी राजीव रोशन ने इन सभी कर्मियों को बहाली की स्वीकृति दे दी है. जिले के विभिन्न कार्यालयों से सेवानिवृत्त कर्मियों ने संविदा के आधार पर बहाल होने के लिए आवेदन दिया था. इनके आवेदन को स्वीकार करते हुए डीएम ने एक वर्ष के लिए इन लोगों को कार्य करने की अनुमति दी है. डीएसओ सह प्रभारी स्थापना उपसमाहर्ता डीएन झा ने बताया कि सेवानिवृत्त प्रधान सहायक शिवशंकर राय, अशोक कुमार सिंह ,उपेंद्र कुशवाहा, द्विवंदी , पंचायत सचिव अरविंद साह, राजस्व कर्मचारी नंद कुमार सिंह ,एनएच विभाग के जगदीश साह, योगिक कर्मशाला के विनय कुमार सिंह तथा एक अन्य कर्मी शिव नारायण पंडित को अपने -अपने कार्यालयों में योगदान करने को कहा गया है. योगदान के पश्चात इन सभी कर्मियों का पदस्थापन डीएम के द्वारा किया जायेगा. जानकारी के अनुसार संविदा के आधार पर बहाल होने वाले सभी कर्मियों का इन आशय का शपथ पत्र देना होगा कि उनके विरुद्ध निगरानी विभाग में मामला नहीं चल रहा है. उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई नहीं चल रही है. आपराधिक मुकदमा दायर नहीं हुआ है.
संविदा के आधार पर बहाल होंगे आठ सेवानिवृत्त कर्मी
प्रतिनिधि, खगडि़यासंविदा के आधार पर सेवानिवृत्त हुए आठ सरकारी कर्मियों की बहाली होगी. जिलाधिकारी राजीव रोशन ने इन सभी कर्मियों को बहाली की स्वीकृति दे दी है. जिले के विभिन्न कार्यालयों से सेवानिवृत्त कर्मियों ने संविदा के आधार पर बहाल होने के लिए आवेदन दिया था. इनके आवेदन को स्वीकार करते हुए डीएम ने एक […]
