फोटो है 14 में कैप्सन : सम्मान समारोह में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि. प्रतिनिधि, चौथमभाजपा के विधान पार्षद सह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने रविवार को प्रखंड मालपा धुतौली मध्य विद्यालय में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में उपस्थित प्रतिनिधियों को शाल भेंट देकर सम्मानित किया. आयोजित समारोह की अध्यक्षता बुच्चा पंचायत के मुखिया उपेंद्र सिंह ने किया. वहीं मंच का संचालन पूर्व उप प्रमुख नरेश बादल ने किया. विधान पार्षद ने अपने स्वागत भाषण में चौथम, मानसी के पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान देते हुए कहा कि आप ने अपना फर्ज निभाते हुए मुझे विधान पार्षद बनाया. उन्होंने आगामी चुनाव में अपना फर्ज निभाने का संकेत दिया. समारोह में मानसी चौथम के जिला परिषद पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्यों को शाल भेंट देकर सम्मानित किया. मौके पर समारोह को भाजपा के जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन पटेल, इंदू कुशवाहा, जिला युवाध्यक्ष अश्विनी कुमार, प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, सुधीर यादव, परमानंद ठाकुर, भवानी सिंह ने संबोधित किया.
पंचायत प्रतिनिधियों को दिया सम्मान
फोटो है 14 में कैप्सन : सम्मान समारोह में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि. प्रतिनिधि, चौथमभाजपा के विधान पार्षद सह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने रविवार को प्रखंड मालपा धुतौली मध्य विद्यालय में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में उपस्थित प्रतिनिधियों को शाल भेंट देकर सम्मानित किया. आयोजित समारोह की अध्यक्षता बुच्चा पंचायत के मुखिया […]
