आयुक्त ने किया परिसर का निरीक्षण

खगडि़या. प्रमंडलीय आयुक्त सुनील कुमार ने रविवार को बायोमेट्रिक सिस्टम के उद्घाटन के पश्चात समाहरणालय परिसर का निरीक्षण किया. समाहरणालय के बाहर बनाये गये पार्क विभिन्न जगह लगाये गये सीसीटीवी कैमरा का मुआयना किया गया. सीसीटीवी कैमरा की गुणवत्ता के संदर्भ में पूछे जाने पर डीएम राजीव रोशन ने आयुक्त को बताया कि सभी सीसीटीवी […]

खगडि़या. प्रमंडलीय आयुक्त सुनील कुमार ने रविवार को बायोमेट्रिक सिस्टम के उद्घाटन के पश्चात समाहरणालय परिसर का निरीक्षण किया. समाहरणालय के बाहर बनाये गये पार्क विभिन्न जगह लगाये गये सीसीटीवी कैमरा का मुआयना किया गया. सीसीटीवी कैमरा की गुणवत्ता के संदर्भ में पूछे जाने पर डीएम राजीव रोशन ने आयुक्त को बताया कि सभी सीसीटीवी कैमरे की गांरटी 2 वर्ष की है. समाहरणालय परिसर अवस्थित बने पूराने जन संपर्क कार्यालय के हो रहे जीर्णोद्धार का भी आयुक्त ने मुआयना किया. डीएम ने कहा कि इस भवन में लोगों के बैठने की व्यवस्था की जायेगी तथा इस भवन का नाम लोक संवेदना भवन रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >