विधानसभा की तैयारी में लग जाएं कार्यकर्ता: उपेंद्र

प्रतिनिधि, खगडि़याबिहार सरकार अपनी नाकामी का ठिकड़ा केंद्र सरकार के मत्थे मढ़ने को तैयारी है. केंद्र सरकार के पैसे को बिहार सरकार मनरेगा में पानी की तरह बहा रही है. लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा है. उलटा बिहार सरकार को यह कह कर बदनाम कर रही है. कि केंद्र सरकार द्वारा राशि नहीं […]

प्रतिनिधि, खगडि़याबिहार सरकार अपनी नाकामी का ठिकड़ा केंद्र सरकार के मत्थे मढ़ने को तैयारी है. केंद्र सरकार के पैसे को बिहार सरकार मनरेगा में पानी की तरह बहा रही है. लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा है. उलटा बिहार सरकार को यह कह कर बदनाम कर रही है. कि केंद्र सरकार द्वारा राशि नहीं दी जा रही है. उक्त बातें मानव संसाधन केंद्रीय राज्य मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने स्थानीय टाउन हॉल में पार्टी कार्यकर्ता से कहीं. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा केंद्र सरकार के प्रति फैलाये जा रहे गलत प्रचार को रोकने भी जरूरत है तभी आगामी विधान सभा चुनाव के एनडीए को बढ़त हासिल होगी. उन्होंने कहा कि रालोसपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाये केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित प्रत्येक योजना का जमकर प्रचार प्रसार करें. वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ भीमराव आंबेडकर, डॉ राममनोहर लोहिया, लोकनायक जय प्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर व शहीद जगदेव के द्वारा देश की राजनीति में उन्होंने क्या गवाया उसे भूल नहीं सकते लेकिन जदयू सरकार इन महान विभूतियों के नाम को भी बेचने से नहीं चुक रहे है. वहीं रालोसपा के किसान प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष तुरंती प्रसाद सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >