फोटो है 12 में कैप्सन : घायाल का इलाज करते चिकित्सक अलौली. थाना क्षेत्र के अलग-अलग तीन जगहों पर हुए मारपीट की घटना में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. सभी घायलों को पीएचसी में इलाज के लिए भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार रौन गांव में नारायण यादव एवं बबूअन यादव के परिवारों ने बथनाहा गांव के दासो यादव पिता रामचंद्र यादव उर्फ शूटर को मारपीट कर जख्मी कर दिया. बताया जाता है कि शूटर दासो यादव पर अलौली थाना में कई मामला पूर्व से दर्ज है. थानाध्यक्ष सिंटू झा ने बताया कि सतघट्टा गांव में सिक यादव उर्फ सिकंदर की हत्या इसी शूटर से होने की बात आयी थी. माह पूर्व ही शूटर दासो यादव जेल से जमानत पर बाहर निकला था. घटना के कारणों की जानकारी देते हुए बताया कि रौन चौराहा पर शूटर ने उक्त परिवार के लोगों पर गोली चलाया था. उसी को लेकर उनके परिवार के लोगों ने रौन ठाकुरबाड़ी के पास शिव कुमार साह के घर पर बैठ कर गांजा पीने के क्रम में मारपीट किया. दूसरी घटना बहादूरपुर पंचायत से सोनिहार गांव में बच्चा बच्चा के बीच चप्पल को लेकर हुए विवाद में तरण यादव की पत्नी रीना देवी घायल हो गयी. इसका इलाज पीएचसी अलौली में किया जा रहा है. जबकि हरिपुर गांव में हुए विवाद में अंगद पंडित की पत्नी सरिता देवी घायल हो गयी.थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
अलग-अलग जगहों पर मारपीट, तीन जख्मी
फोटो है 12 में कैप्सन : घायाल का इलाज करते चिकित्सक अलौली. थाना क्षेत्र के अलग-अलग तीन जगहों पर हुए मारपीट की घटना में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. सभी घायलों को पीएचसी में इलाज के लिए भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार रौन गांव में नारायण यादव एवं बबूअन यादव […]
