मध्य विद्यालय में चोरी

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय महेशखूंट में बीते शुक्रवार की देर रात चोरों ने ताला तोड़ कर कई कीमती सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी लोगों को शनिवार की सुबह तब हुई जब विद्यालय भवन का दरवाजा खुला पाया. इस संबंध बताया जा रहा है कि चोरों ने दो पंखे, दीवार घड़ी, […]

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय महेशखूंट में बीते शुक्रवार की देर रात चोरों ने ताला तोड़ कर कई कीमती सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी लोगों को शनिवार की सुबह तब हुई जब विद्यालय भवन का दरवाजा खुला पाया. इस संबंध बताया जा रहा है कि चोरों ने दो पंखे, दीवार घड़ी, वेटिंग मशीन तथा रेडियो एवं अन्य कागजात की चोरी कर ली है. थानाध्यक्ष शिव शंकर मांझी ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच शुरू कर दी गयी है. जल्द ही चोर गिरफ्तार कर लिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >