एसपी ने किया परबत्ता थाना का निरीक्षण

परबत्ता. एसपी धूरत सायली सबला राम ने शनिवार को परबत्ता थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाने में वारंट निष्पादन, कुर्की की कार्रवाई तथा दर्ज मामले के अनुसंधान की ताजा जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को अहम निर्देश दिये. उन्होंने थानाध्यक्ष को स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही […]

परबत्ता. एसपी धूरत सायली सबला राम ने शनिवार को परबत्ता थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाने में वारंट निष्पादन, कुर्की की कार्रवाई तथा दर्ज मामले के अनुसंधान की ताजा जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को अहम निर्देश दिये. उन्होंने थानाध्यक्ष को स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. उन्हें सिर्फ काम चाहिए और कुछ नहीं. मौके पर उनके साथ गोगरी एसडीपीओ संतोष झा, इंस्पेक्टर तारणी प्रसाद तथा एसआइ अभिनंदन कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >