सैकड़ों महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

फोटो है 10 में कैप्सन : कलश यात्रा में शामिल कन्याएं परबत्ता. प्रखंड के करना गांव में 30 से 31 जनवरी तक अखंड राम ध्वनि यज्ञ का आरंभ हुआ. यज्ञ के लिए सैकड़ों महिलाओं ने गंगा नदी में स्नान कर कलश यात्रा किया. यज्ञ का आयोजन गांव के बीच स्थित महावीर स्थान पर किया जा […]

फोटो है 10 में कैप्सन : कलश यात्रा में शामिल कन्याएं परबत्ता. प्रखंड के करना गांव में 30 से 31 जनवरी तक अखंड राम ध्वनि यज्ञ का आरंभ हुआ. यज्ञ के लिए सैकड़ों महिलाओं ने गंगा नदी में स्नान कर कलश यात्रा किया. यज्ञ का आयोजन गांव के बीच स्थित महावीर स्थान पर किया जा रहा है. यज्ञ के मुख्य आयोजन कर्ता राम चरित्र दास, नसीब दास,बागेश्वर दास, सबुरी दास ने बताया कि घोर कलयुग में इस प्रकार का अनुष्ठान का आयोजन धर्म की रक्षा एवं विश्व शांति के लिए आवश्यक है. मौके पर मुकेश कुमार, ओम प्रकाश सिंह, नवीन कुमार, उमेश शर्मा, साहेब सिंह, मिथुन कुमार समेत सैकड़ों पुरुष महिला इस कलश शोभा यात्रा में शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >