फोटो है 5 में कैप्सन : अपनी बारी का इंतजार करते फरियादी. प्रतिनिधि, खगडि़याठंड मौसम तथा रिमझिम बारिश के बावजूद डीएम के जनता दरबार में फरियादियों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही. बारिश के बावजूद परबत्ता से लेकर अलौली तथा बेलदौर प्रखंड से आये लोगों ने डीएम को अपनी अपनी समस्याएं सुनवाई . न्यू मध्य विद्यालय कमरी की शिकायत वहां के पंच ने की. डीएम को आवेदन देकर पंच उपेंद्र साह ने विद्यालय ने घटिया सामान लगाने की शिकायत की. वहीं अलौली प्रखंड के मेघौना निवासी घोसो मल्लिक ने, दिघनी के बंगाली सदा ने जमीन का परचा दिलाने की मांग की. वहीं बेला निवासी वीणा देवी ने जमीन पर दखल दिलाने की मांग की. इसी तरह जलकौड़ा पंचायत की सोनी देवी ने सेविका सहायिका बहाली से संबंधित शिकायत डीएम से की जनता दरबार में प्राप्त सभी आवदेनों पर जांच के आदेश दिये गये है. मौके पर एडीएम एमएच रहमान, डीएसओ डीएन झा ,डीसीएलआर ओमप्रकाश महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह, वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा, संजीव चौधरी, एलडीएम सजल चटराज, जिला शिक्षा पदाधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
डीएम ने सुनी लोगों की फरियाद
फोटो है 5 में कैप्सन : अपनी बारी का इंतजार करते फरियादी. प्रतिनिधि, खगडि़याठंड मौसम तथा रिमझिम बारिश के बावजूद डीएम के जनता दरबार में फरियादियों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही. बारिश के बावजूद परबत्ता से लेकर अलौली तथा बेलदौर प्रखंड से आये लोगों ने डीएम को अपनी अपनी समस्याएं सुनवाई . न्यू मध्य […]
