मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास

फोटो है 1 मेंकैप्सन- मंदिर की नींव रखते लोगपरबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित रूपौहली गांव के शिव मंदिर प्रांगण में गायत्री परिवार की ओर से गायत्री मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में कुमार उदय चंद्र, ज्ञान चंद्र, मुखिया राम बालक सिंह, रूपेश कुमार निर्मल व डब्लू गुप्ता […]

फोटो है 1 मेंकैप्सन- मंदिर की नींव रखते लोगपरबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित रूपौहली गांव के शिव मंदिर प्रांगण में गायत्री परिवार की ओर से गायत्री मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में कुमार उदय चंद्र, ज्ञान चंद्र, मुखिया राम बालक सिंह, रूपेश कुमार निर्मल व डब्लू गुप्ता आदि ने श्रद्धापूर्वक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर निर्माण का आरंभ किया. आयोजन समित के सदस्यों ने बताया कि गायत्री परिवार के सदस्यों एवं सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से इस मंदिर का निर्माण किया जायेगा. निर्माण कार्य एवं कोष संग्रह का भार कुमार ज्ञानचंद्र को दिया गया. मौके पर रूपम चंद्र, श्रेष्ठ आनंद, उज्जयी आनंद, गीता भगत, संजय सुमन , संजीव कुमार सक्सेना समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >