राशि का उपयोग पोशाक बनाने में ही करें : जिप सदस्य

बेलदौर. बच्चे पोशाक राशि से ड्रेस बनाकर ड्रेस कोड में ही नियमित विद्यालय आयें. उक्त बातें बुधवार को जिप सदस्य किरण देवी ने स्थानीय मध्य विद्यालय जुलाहा टोला में पोशाक राशि वितरण के दौरान कही. एचएम माधव कुमार ने बताया कि 75 फीसदी उपस्थिति के आधार पर वर्ग 1 से 8 के नामांकित 770 छात्र […]

बेलदौर. बच्चे पोशाक राशि से ड्रेस बनाकर ड्रेस कोड में ही नियमित विद्यालय आयें. उक्त बातें बुधवार को जिप सदस्य किरण देवी ने स्थानीय मध्य विद्यालय जुलाहा टोला में पोशाक राशि वितरण के दौरान कही. एचएम माधव कुमार ने बताया कि 75 फीसदी उपस्थिति के आधार पर वर्ग 1 से 8 के नामांकित 770 छात्र छात्राआं में चयनित 419 बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण किया जा रहा है. छात्रवृत्ति राशि के वितरण की तिथि भी निर्धारित कर दी जायेगी. मौके पर शिक्षक मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, राजेंद्र गुप्ता समेत दर्जनों अभिभावक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >