दो पक्षों में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज

मानसी. थाना क्षेत्र के अरैया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना को लेकर बुधवार को दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गयी. उल्लेखनीय है कि सोमवार को घरारी गांव में सरस्वती पूजा के मौके पर आयोजित ऑरकेस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट के बाद दो पक्षों में लड़ाई हो गयी. इसके बाद […]

मानसी. थाना क्षेत्र के अरैया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना को लेकर बुधवार को दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गयी. उल्लेखनीय है कि सोमवार को घरारी गांव में सरस्वती पूजा के मौके पर आयोजित ऑरकेस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट के बाद दो पक्षों में लड़ाई हो गयी. इसके बाद पुन: मंगलवार की देर रात दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी. मौके पर पहुंचे पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें एक बीएमपी जवान घायल हो गये. थानाध्यक्ष राम उदय तिवारी ने बताया कि बजरंग टोला और अरैया गांव के लोगों के बीच मारपीट हुई. मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों के आवेदन पर अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं पुलिस की तरफ से भी दोनों पक्षों पर 44 नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >