किसान का अपहरण कर हत्या की आशंका

गोगरी: थाना क्षेत्र के कटघरा गांव में किसान का अपहरण कर हत्या की आशंका से परिजन परेशान हैं. किसान के पुत्र ने गोगरी थाना में आवेदन देकर पिता का अपहरण के बाद हत्या कर दिये जाने की आशंका जताया है. थाना में दिये गये आवेदन में किसान रामानंद चौधरी के पुत्र मंटू कुमार चौधरी ने […]

गोगरी: थाना क्षेत्र के कटघरा गांव में किसान का अपहरण कर हत्या की आशंका से परिजन परेशान हैं. किसान के पुत्र ने गोगरी थाना में आवेदन देकर पिता का अपहरण के बाद हत्या कर दिये जाने की आशंका जताया है. थाना में दिये गये आवेदन में किसान रामानंद चौधरी के पुत्र मंटू कुमार चौधरी ने कहा है कि उनके पिता गांव के ही गोवन पटेल,अंगद पटेल, वकील पटेल, अरुण पटेल और संजय पटेल को भूसा व घास बेची थी, जिसकी कीमत 24 हजार रुपया है. उनके पिता 25 जनवरी को उनके घर राशि मांगने गये, लेकिन आज तक नहीं लौटे हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में गोगरी थाना में आवेदन भी दिया गया, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक जांच नहीं गयी है. किसान के पुत्र ने आशंका जतायी है कि उनके पिता का अपहरण कर हत्या कर दी गयी है या कहीं छिपा दिया गया है. इधर, थानाध्यक्ष दुर्गेश राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस उनकी खोज कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >