गोली मारकर युवक की हत्या मामले का डीएसपी ने किया निरिक्षण

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के सठमा गांव पहुचकर सोमवार की देर शाम डीएसपी संजय कुमार झा ने हत्या मामले की जांच पड़ताल की. मालूम हो कि सठमा पुनर्वास मुसहरी के सुलोचन सादा के 22 वर्षीय पुत्र अनिल सादा की मोत गोली लगने से हो गयी. मृतक युवक के मां रानी देवी के फर्द […]

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के सठमा गांव पहुचकर सोमवार की देर शाम डीएसपी संजय कुमार झा ने हत्या मामले की जांच पड़ताल की. मालूम हो कि सठमा पुनर्वास मुसहरी के सुलोचन सादा के 22 वर्षीय पुत्र अनिल सादा की मोत गोली लगने से हो गयी.

मृतक युवक के मां रानी देवी के फर्द बयान पर पुलिस ने गांव के ही रंजीत सादा एवं संदीप सादा को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया. मामले की जांच पड़ताल को पहुंचे डीएसपी आसपास के लोगो से पूछताछ कर हत्या के कारण की गहन पड़ताल की. मौके पर थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार समेत पुलिस बल उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >