प्रतिमा विसर्जन में उमड़े श्रद्धालु

फोटो है 14 व 15 मेंकैप्सन- विसर्जन के लिए जाते स्कूली बच्चे व विसर्जित प्रतिमा.प्रतिनिधि, खगडि़याया देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: के मंत्र के साथ सुबह से ही पूरा इलाका गंुज रहा था. रविवार को शाम होते ही कई संस्थान के छात्रों द्वारा प्रतिमा का विसर्जन किया जाने लगा. इस दौरान […]

फोटो है 14 व 15 मेंकैप्सन- विसर्जन के लिए जाते स्कूली बच्चे व विसर्जित प्रतिमा.प्रतिनिधि, खगडि़याया देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: के मंत्र के साथ सुबह से ही पूरा इलाका गंुज रहा था. रविवार को शाम होते ही कई संस्थान के छात्रों द्वारा प्रतिमा का विसर्जन किया जाने लगा. इस दौरान छात्रां ने अबीर-गुलाल उड़ाते मां वीणावादिनी के जयकारे लगा रहे थे. शहर की शायद ही कोई ऐसी गली या मोहल्ला हो, जहां मां शारदे की पूजा न हो रही हो. वैसे तो घर-घर में मां सरस्वती की पूजा होती है. मगर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व पूजा-पंडालों में विशेष रूप से पूजा का आयोजन हुआ. -नहीं मिला आदेश रविवार को कई संस्थानों के प्रतिमा का विसर्जन किया गया. लेकिन 26 जनवरी को प्रतिमा विसर्जन का अनुमति मांगने वाले लाइसेंस धारी पूजा समिति के लोगों को अनुमति नहीं मिली. लेकिन रविवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया.-कई जगह हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम पूजा के दौरान कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आइडियल कोचिंग सेंटर सह आवासीय पारा मांउट पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों द्वारा लुंगी डांस आदि किया गया. जबकि पुरस्कार का वितरण पूर्व जिला परिषद सदस्य माधवी देवी ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्राचार्य एनपी ठाकुर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सुशांत कुमार ने किया. जबकि मंच संचालन चंदन कुमार ने किया. लाभ गांव में भी तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जा रहा है. मेले में रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नवीन कंप्यूटर सेंटर पटेल नगर में भी पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >