ट्रेन लूटकांड के आरोपी गिरफ्तार

फोटो है 4 मेंकैप्सन- पुलिस की गिरफ्त में अपराधी प्रतिनिधि, मानसी ट्रेन लूटकांड के आरोपी को सिंटू मंडल को पुलिस ने रविवार की सुबह गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार मानसी व महेशखूंट रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोगरी प्रखंड के बड़ी झिकटिया गांव में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान ट्रेन लूटकांड […]

फोटो है 4 मेंकैप्सन- पुलिस की गिरफ्त में अपराधी प्रतिनिधि, मानसी ट्रेन लूटकांड के आरोपी को सिंटू मंडल को पुलिस ने रविवार की सुबह गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार मानसी व महेशखूंट रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोगरी प्रखंड के बड़ी झिकटिया गांव में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान ट्रेन लूटकांड के आरोपी सिंटू मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया. जीआरपी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बीते सितंबर 2014 को 55538 सवारी गाड़ी में अपराधियों द्वारा पसराहा स्टेशन के समीप लूट पाट की गयी थी. लूट पाट के दौरान कई रेल यात्री घायल हो गये. इसी मामले में पुलिस को सिंटू की तलाश थी. उल्लेखनीय है कि बरौनी कटिहार रेल खंड के बीच पसराहा स्टेशन के समीप अपराधियों ने रेल यात्री के साथ लूट पाट किया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सिंटू के विरुद्ध विभिन्न रेल थाना में सात से अधिक मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि कई रेल थाना को सिंटू की तलाश वर्षों से थी. ट्रेन लूटकांड में सिंटू शातिर अपराधी था. छापेमारी अभियान में रेल इंस्पेक्टर कामेश्वर चौधरी, महेशखूंट थानाध्यक्ष राजेंद्र उड़ान, एएसआइ सुनील कुमार की भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >