गोगरी में गणतंत्र दिवस की सारी तैयारियां पूरी

प्रतिनिधि, गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है़ भगवान उच्च विद्यालय के मैदान में सार्वजनिक झंडोत्तोलन होगा़ एसडीओ संतोष कुमार भगवान उच्च विद्यालय के मैदान में सार्वजिनक झंडोत्तालन करेंगे़ वहीं विभिन्न कार्यालय में तिरंगा फहराने के समय का निर्धारण कर दिया गया है़ अनुमंडल गोपनीय […]

प्रतिनिधि, गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है़ भगवान उच्च विद्यालय के मैदान में सार्वजनिक झंडोत्तोलन होगा़ एसडीओ संतोष कुमार भगवान उच्च विद्यालय के मैदान में सार्वजिनक झंडोत्तालन करेंगे़ वहीं विभिन्न कार्यालय में तिरंगा फहराने के समय का निर्धारण कर दिया गया है़ अनुमंडल गोपनीय शाखा में आठ बजे, अनुमंडल कार्यालय गोगरी में 8:15, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 8:30, बाल विकास परियोजना कार्यालय में 8:40, प्रखंड कार्यालय गोगरी में 8:50, निबंधन कार्यालय में 9:00, खादी ग्रामोद्योग संघ में 9:10, विधिज्ञ संघ में 9:25, विधिज्ञ लिपिक संघ में 9:35, व्यापार मंडल में 9:45, आरक्षी निरीक्षक कार्यालय में 9:55, गोगरी थाना में 10:05, अनुमंडल अस्पताल में 10:15, गोशाला समिति में 10:25 और भगवान उच्च विद्यालय में सामूहिक झंडोत्तोलन 10:45 में किया जायेगा़ वहीं दिन के 1:00 बजे भगवान उच्च विद्यालय के मैदान में वॉलीबॉल मैच का आयोजन होगा तथा 2:00 बजे अधिकारी एकादश व पब्लिक एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच खेला जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >