जेएनकेटी मैदान में होगा मुख्य आयोजन

-गणतंत्र दिवस को लेकर जारी है अभ्यास-डीएम ने उपसमाहर्ता को बैरिकेडिंग फूलों से सजाने का दिया निर्देशफोटो है. 5,6 व 7 में कैप्सन: सलामी देते डीएम व एसपी, परेड करते घोष दल व स्कूली छात्राएंखगडि़या. गणतंत्र दिवस को लेकर शनिवार को स्थानीय जेएनकेटी मैदान में अभ्यास किया गया. उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस का मुख्य […]

-गणतंत्र दिवस को लेकर जारी है अभ्यास-डीएम ने उपसमाहर्ता को बैरिकेडिंग फूलों से सजाने का दिया निर्देशफोटो है. 5,6 व 7 में कैप्सन: सलामी देते डीएम व एसपी, परेड करते घोष दल व स्कूली छात्राएंखगडि़या. गणतंत्र दिवस को लेकर शनिवार को स्थानीय जेएनकेटी मैदान में अभ्यास किया गया. उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जेएनकेटी मैदान में आयोजित होगा, जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है. वहीं अभ्यास सत्र के दौरान पुलिस कर्मी सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने परेड का अभ्यास किया. वहीं डीएम राजीव रोशन व एसपी धूरत सायली सबला राम ने भी झंडोत्तोलन कर सलामी देकर अभ्यास किया. उन्होंने बच्चों से कहा कि वो परेड करते समय हाथ व पांव को एक साथ मिलाकर नियंत्रण में रखें, जबकि डीएम ने उपसमाहर्ता सियाराम सिंंह को बैरिकेडिंग फूलों से सजाने का निर्देश दिया. वहीं गणमान्य लोग, स्वतंत्रता सेनानी व मीडियाकर्मियों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया. अभ्यास के दौरान परेड में जेएनकेटी विद्यालय, संत जेवियर्स, आर्य कन्या उच्च विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, डीएवी के बच्चों ने हिस्सा लिया. जबकि सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे घोष दल में शामिल थे. वहीं गणतंत्र दिवस की तैयारी विभिन्न विद्यालयों में जोर-शोर से की जा रही है. गणतंत्र दिवस के दिन आकर्षक झांकी स्थानीय लोगों को देखने के लिए मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >