बच्चों ने दिखाया जलवा

परबत्ता. प्रखंड के श्रीरामपुर ठुठी गांव स्थित सेंट मेरी स्कूल के वार्षिक आयोजन पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. सबसे पहले अपूर्वा एवं पार्टी ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में संगीतमय नृत्य प्रस्तुत किया. छोटी-छोटी बच्चियों ने जब बार्बी डांस किया तो दर्शकों ने जम कर तालियां बजायी. छात्र राजेश ने शास्त्रीय संगीत पर […]

परबत्ता. प्रखंड के श्रीरामपुर ठुठी गांव स्थित सेंट मेरी स्कूल के वार्षिक आयोजन पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. सबसे पहले अपूर्वा एवं पार्टी ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में संगीतमय नृत्य प्रस्तुत किया. छोटी-छोटी बच्चियों ने जब बार्बी डांस किया तो दर्शकों ने जम कर तालियां बजायी. छात्र राजेश ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित शिव पूजा का नृत्य प्रस्तुत किया. विद्यालय के छात्रों ने कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की. मौके पर बमबम सिंह, अमित कुमार, संजीव सक्सेना, मनोहर यादव, रामनाथ सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >