बुढिया काली मंदिर में दो दिवसीय अनुष्ठान संपन्न

गोगरी. क्षेत्र के गोगरी पंचायत स्थित बड़ी बुढिया काली मंदिर में आयोजित दो दिवसीय चंडीपाठ व निशा पूजनोत्सव मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो गया. मौके पर बौंसी गुरु आश्रम से पहुंचे पंडित निरंजन पांडेय ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ चंडी पाठ किया तथा अंतिम दिन निशा बलि पूजन, कन्या पूजन व हवन के साथ अनुष्ठान […]

गोगरी. क्षेत्र के गोगरी पंचायत स्थित बड़ी बुढिया काली मंदिर में आयोजित दो दिवसीय चंडीपाठ व निशा पूजनोत्सव मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो गया. मौके पर बौंसी गुरु आश्रम से पहुंचे पंडित निरंजन पांडेय ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ चंडी पाठ किया तथा अंतिम दिन निशा बलि पूजन, कन्या पूजन व हवन के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया गया. मौके पर ग्रामीणों की ओर से कन्या व ब्रह्म भोज का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर पर श्याम सुंदर झा, प्रवीण कुमार, अखिल रंजन मिश्रा, मनोज मिश्र, विक्रम उपाध्याय, सुनील कुमार मिश्र व कैलाश पांडेय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >