शिक्षा से ही समाज का विकास : रणवीर

सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृतखगडि़या. सरस्वती पूजा के अवसर पर मध्य विद्यालय चातर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें वर्ग पांच से वर्ग आठ तक के छात्र/ छात्राओं ने भाग लिया. सफल वन टू टेन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के युवा जिलाध्यक्ष रणवीर […]

सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृतखगडि़या. सरस्वती पूजा के अवसर पर मध्य विद्यालय चातर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें वर्ग पांच से वर्ग आठ तक के छात्र/ छात्राओं ने भाग लिया. सफल वन टू टेन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के युवा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंंह ने किया. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं मिडिल स्कूल पास कर उच्च विद्यालय में नामांकन तो करा लेते हैं, लेकिन उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी कम हो जाती है. शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है. इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को तन-मन से पढ़ाई करनी चाहिए. मंच का संचालन अंकित कुमार ने जबकि अध्यक्षता मुखिया सनोज कुमार ने की. मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंंह, रोहित कुमार, रंजू देवी, कमला देवी, राजेश प्रसाद, राम बहादुर सिंह व प्रधानाध्यापक सहित गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >