नहीं हो रहा छात्रवृत्ति का वितरण

परबत्ता. प्रखंड के प्राथमिक, मध्य तथा उच्च विद्यालयों में छात्रवृत्ति, पोशाक तथा साइकिल की राशि का वितरण किया जा रहा है. इसमें कई विद्यालयों में गुपचुप तरीके से राशि वितरण किया जा रहा है, तो कहीं राशि उपलब्ध होेने के बावजूद वितरण बाधित है. इस क्रम में एक नयी समस्या उभर कर आ रही है. […]

परबत्ता. प्रखंड के प्राथमिक, मध्य तथा उच्च विद्यालयों में छात्रवृत्ति, पोशाक तथा साइकिल की राशि का वितरण किया जा रहा है. इसमें कई विद्यालयों में गुपचुप तरीके से राशि वितरण किया जा रहा है, तो कहीं राशि उपलब्ध होेने के बावजूद वितरण बाधित है. इस क्रम में एक नयी समस्या उभर कर आ रही है. चूंकि जिले में पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति की राशि बाधित है. मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में सर्व शिक्षा अभियान द्वारा कल्याण विभाग से राशि की मांग की जाती थी. इस वर्ष विद्यालयों द्वारा कल्याण विभाग से सीधे तौर पर राशि की मांग की गयी. इस क्रम में अत्यंत पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग तथा अनुसूचित जाति वर्ग की राशि आ गयी तथा पिछड़ा वर्ग की राशि छूट गयी. अब जिन विद्यालयों की ऐसी स्थिति है उसमें अन्य राशि का भी वितरण बाधित है. बहरहाल इस स्थिति में परिवर्तन के लिए पहल करने की कवायद करने वाला कोई नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >