मुख्य सचिव करेंगे गोगरी एसडीओ को सम्मानित

20 हजार नकद व मिलेंगे प्रशस्ति पत्र प्रतिनिधि, खगडि़या25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गोगरी एसडीओ सह परबत्ता विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को सम्मानित किया जायेगा. गोगरी एसडीओ को निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के कारण राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के […]

20 हजार नकद व मिलेंगे प्रशस्ति पत्र प्रतिनिधि, खगडि़या25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गोगरी एसडीओ सह परबत्ता विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को सम्मानित किया जायेगा. गोगरी एसडीओ को निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के कारण राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव इन्हें 25 जनवरी को सिंचाई भवन पटना में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे. उक्त जानकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने दी है. इन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के उपसचिव के द्वारा गोगरी एसडीओ संतोष कुमार को सम्मानित करने की सूचना दी गयी है. कौन-कौन होंगे सम्मानितराज्य के 243 विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी में से तीन को सम्मानित किया जायेगा. मिली जानकारी के मुताबिक गोगरी एसडीओ के साथ-साथ सीवान एसडीओ तथा शेरघाटी के डीसीएलआर जो कि अपने विधान सभा क्षेत्र में इआरओ भी हैं. इन तीनों पदाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा. इसके साथ-साथ गया, पटना तथा सीतामढ़ी जिले के डीएम, सारण जिले के नौ बीएलओ एवं गया जिले के एक बीएलओ को भी अच्छे कार्य के लिए मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को सम्मानित किया जायेगा. पदाधिकारी सह एसडीओ/डीसीएलआर को 20-20 हजार रुपये तथा सभी बीएलओ को 10-10 हजार रुपये के अलावे प्रशस्ति पत्र दिये जायेंगे. सभी पदाधिकारी एवं बीएलओ को मुख्य सचिव के द्वारा सम्मानित कि ये जाने की बातें कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >