चौथम. प्रखंड के पिपरा स्थित लक्ष्य गुरुकुल शिक्षण संस्थान में कैंप लगा कर स्कूली बच्चों को तीस दिवसीय कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में गुरुकुल संस्थान के 40 स्कूली बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान के जूडो, फाइटिंग, काता, डोमो इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कराटे का प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षण विकास कुमार कश्यप ने बताया कि इस प्रशिक्षण से छात्र छात्राओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है. साथ ही अपनी सुधार का आत्मबल बना रहता है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पाये छात्र छात्राओं को आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमाण पत्र स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं गण्यमान्य के उपस्थिति में वितरित किया जायेगा. कराटे प्रशिक्षण का आयोजन लक्ष्य गुरुकुल शिक्षण संस्थान के निदेशक नंदन कुमार सिंह तथा प्राचार्य अनुराग सिंह द्वारा किया जा रहा है.
कराटे के प्रशिक्षण से बच्चे को बनाया जा रहा है सबल
चौथम. प्रखंड के पिपरा स्थित लक्ष्य गुरुकुल शिक्षण संस्थान में कैंप लगा कर स्कूली बच्चों को तीस दिवसीय कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में गुरुकुल संस्थान के 40 स्कूली बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान के जूडो, फाइटिंग, काता, डोमो इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कराटे […]
