सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने किया कमेटी का गठन

बेलदौर. मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवकों की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. इसका आयोजन प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में किया गया. इसमें मुख्य रुप से पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी बनाने पर चर्चा की गयी. काफी वाद विवाद के बाद नयी कमेटी बनाने पर सहमति व्यक्त किया गया. नयी कमेटी के गठनों […]

बेलदौर. मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवकों की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. इसका आयोजन प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में किया गया. इसमें मुख्य रुप से पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी बनाने पर चर्चा की गयी. काफी वाद विवाद के बाद नयी कमेटी बनाने पर सहमति व्यक्त किया गया. नयी कमेटी के गठनों परांत इसके पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. इसमें सर्वसम्मति से अक्षय कुमार उर्फ माधव को अध्यक्ष सचिव पद के लिए महानंद व कोषाध्यक्ष पद के लिए वीरन राम को चयनित किया गया. कमेटी के गठन के बाद प्रदेश स्तरीय कमेटी द्वारा किये गये आंदोलनों व इससे मिले परिणामों की चर्चा की गयी. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इसमें सबों की सहभागिता अनिवार्य है. प्रदेश कमेटी के आंदोलनों में प्रखंड के कार्यकर्ताओं को जम जूटकर भाग लेने पर बल देते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती है, तब तक संघ अपना आंदोलन जारी रखेगा. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा जनवरी के प्रथम सप्ताह में एएसवी कार्यकर्ताओं के मानदेय का आश्वासन दिये जाने की घोषणा की तिथि समाप्त हो जाने व इसपर चुप्पी साध लेने पर नाराजगी व्यक्त किया गया. इस पर अमल करवाने के लिए प्रभावी ढ़ंग से चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए चयनित पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया. इसमें राकेश रंजन, प्रेम, राजेश, पियूश, चितरंजन, चंदन, संजय, अभिनंदन, सहित दर्जनों एएसवी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >