15 जनवरी से बनेंगे मतदाता पहचान पत्र

खगड़िया: 15 जनवरी से समाहरणालय तथा दोनों अनुमंडलों में मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र बनाये जायेंगे. पहचान पत्र बनाने के लिए इन तीनों जगहों पर कैंप लगाये जायेंगे. पहचान पत्र बनाने के लिए इन तीनों जगहों पर कैंप लगाये जायेंगे. जहां शुल्क लेकर मतदाताओं के रंगीन पहचान पत्र बनाये जायेंगे. जिला उन निर्वाचन पदाधिकारी विपिन […]

खगड़िया: 15 जनवरी से समाहरणालय तथा दोनों अनुमंडलों में मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र बनाये जायेंगे. पहचान पत्र बनाने के लिए इन तीनों जगहों पर कैंप लगाये जायेंगे. पहचान पत्र बनाने के लिए इन तीनों जगहों पर कैंप लगाये जायेंगे. जहां शुल्क लेकर मतदाताओं के रंगीन पहचान पत्र बनाये जायेंगे. जिला उन निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि शिविर में लगातार पहचान पत्र बनाये जायेंगे. पहचान पत्र बनाने के लिए शुल्क के रूप में मतदाताओं के 30 रुपये देने होंगे.

उन्होंने बताया कि नये 53 हजार मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा गया है. जिन्हें विभाग के द्वारा नि: शुल्क फोटो पहचान पत्र दिये जायेंगे. अगर ये मतदाता इस शिविर में अपना पहचान पत्र बनाते हैं. तो इन्हें भी शुल्क देना होगा. इन्होंने कहा कि पहले जिला तथा अनुमंडल स्तर पर मतदाताओं के पहचान पत्र बनाये जायेंगे. 10 दिन बाद सभी प्रखंडों में भी एक एक काउंटर बनाये जायेंगे. जहां पहचान पत्र से वंचित सभी मतदाता अपना रंगीन पहचान पत्र बना सकेंगे.

नाम भी जुटेंगे व हटेंगे. समाहरणालय एवं दोनों अनुमंडलों में लगने वाले काउंटर पर पहचान पत्र बनाने के साथ-साथ नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन का भी कार्य किया जायेगा. उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि शुल्क देकर इन काउंटर पर ये भी कार्य किये जायेंगे. नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन करने के लिए मतदाताओं को 10-10 रुपये शुल्क देने होंगे. इसी तरह इन काउंटर से मतदाता सूची प्राप्त करने वाले मतदाता को तीन रुपये प्रति पेज के हिसाब से शुल्क देने होंगे. मतदाता सूची केंद्र सहित निर्वाचन से संबंधित जानकारी लेने का भी दो रुपये शुल्क लिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >