आशा की बैठक में डीडीटी छिड़काव की मिली जानकारी

बेलदौर. स्थानीय पीएचसी भवन में आशा दिवस के मौके पर आयोजित बैठक में पीएचसी प्रभारी ने आशा कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिये. जानकारी ने अनुसार सोमवार को बैठक के दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि संबंधित आशा अपने-अपने पोषक क्षेत्र में कालाजार रोग से बचाव को लेकर डीडीटी छिड़काव सुनिश्चित कराते […]

बेलदौर. स्थानीय पीएचसी भवन में आशा दिवस के मौके पर आयोजित बैठक में पीएचसी प्रभारी ने आशा कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिये. जानकारी ने अनुसार सोमवार को बैठक के दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि संबंधित आशा अपने-अपने पोषक क्षेत्र में कालाजार रोग से बचाव को लेकर डीडीटी छिड़काव सुनिश्चित कराते हुए इसका निरीक्षण करने का निर्देश दिया, ताकि कालाजार की वाहक बाली मक्खी संक्रमण से मुक्त रहे. आगामी पोलियो चक्र की तैयारी को लेकर भी बैठक में कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. बैठक के दोरान डॉ विनोद कुमार, बीएच एम अशोक कुमार समेत दर्जनों आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >