200 अखबार बुक है महेशखूंट से फोटो लगा देंगेफोटो है 21 में कैप्सन- मैच का उदघाटन करतेअतिथि डॉ विद्यार्थी प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के आदर्श इंटर विद्यालय पिरनगरा के खेल मैदान में सोमवार को अंतर जिला नाक ऑउट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन चोढली की टीम ने भर्राही टीम को 81 रनों से हरा कर उद्घाटन मैच को दिलचस्प बना दिया. सोमवार को खुशनुमा धूप के बीच मुख्य अतिथि डॉ अखिलेश कुमार विद्यार्थी ने मैच का उद्घाटन कर खिलाड़ी एवं दर्शकों के हौसले को बुलंद किया. स्वामी छोटेलाल क्रिकेट क्लब के सौजन्य से आयोजित नॉक आउट टूनार्मेंट का उद्घाटन कर श्री विद्यार्थी ने कहा कि खेल जीवन के लिए काफी जरूरी है. मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के खिलाड़ी अवसाद आलम को घोषित किया गया. मौके पर डॉ श्यामदेव प्रसाद, रंजीत रमण, जीतेंद्र कुमार, अरुण कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षक संघ के सचिव ब्रजेश कुमार, नीतीश कुमार, एचएम शिव कुमार यादव आदि ने खिलाडि़यों को प्रोत्साहित किया. मुख्य अतिथि डॉ विद्यार्थी को माला पहनाकर शिक्षक ब्रजेश कुमार एवं नीतीश कुमार ने सम्मानित किया. मौके पर उदघोषक मिथिलेश श्रीयादव, सुनील कुमार, सच्चितानंद, स्कोरर सावन कुमार, एम्पायर ब्रजकिशोर साह एवं देवधर यादव टूर्नामेंट की सफलता को लेकर अहम भूमिका निभा रहे थे. मैच के आयोजक ने बताया कि मंगलवार को दूसरा मैच सलारपुर एवं सहरसा के घोरदौर के बीच खेला जायेगा.
उद्घाटन मैच में चोढली की टीम ने भर्राही को हराया
200 अखबार बुक है महेशखूंट से फोटो लगा देंगेफोटो है 21 में कैप्सन- मैच का उदघाटन करतेअतिथि डॉ विद्यार्थी प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के आदर्श इंटर विद्यालय पिरनगरा के खेल मैदान में सोमवार को अंतर जिला नाक ऑउट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन चोढली की टीम ने भर्राही टीम को 81 रनों से हरा कर उद्घाटन […]
