जख्म प्रतिवेदन नहीं देने का आरोप

अलौली. डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही अलौली थाना को जख्म प्रतिवेदन समय से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. उक्त आशय की जानकारी अलौली थाना के एएसआइ रंजन कुमार झा ने देते हुए बताया कि डॉ फहीम अनवर द्वारा जख्म प्रतिवेदन देने में आना-कानी किया जा रहा है. साधारण मारपीट में भी जख्मी प्रतिवेदन […]

अलौली. डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही अलौली थाना को जख्म प्रतिवेदन समय से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. उक्त आशय की जानकारी अलौली थाना के एएसआइ रंजन कुमार झा ने देते हुए बताया कि डॉ फहीम अनवर द्वारा जख्म प्रतिवेदन देने में आना-कानी किया जा रहा है. साधारण मारपीट में भी जख्मी प्रतिवेदन रिजर्व रख लिया जाता है, जिस कारण परेशानी होती है. और समय से मामले का निष्पादन नहीं हो पाता है. डॉ फहीम अनवर ने बताया कि प्रतिवेदन लिखा जायेगा तब तो दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >