फोटो है 8 व 9 में कैप्सन : कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता व मौजूद छात्र प्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. जयंती समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य शिव विलास राय ने की, जबकि युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ रेणुका कुमारी कर रही थीं. विषय प्रवर्तन डॉ नूतन कुमारी ने की. प्राचार्य श्री राय ने उपस्थित छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के संदेश और विचार के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की. उन्होंने बताया कि हमारे देश की आबादी का बड़ा हिस्सा युवा वर्ग के छात्र व छात्राएं है. युवाओं की उपलब्धियां पूरी दुनिया में ज्ञान, सौंदर्य और अर्थ व्यवस्था के क्षेत्र में प्रगति, सौंदर्य और अर्थ व्यवस्था के क्षेत्र में प्रगति के नये अध्याय जोड़ने में कामयाबी हासिल कर रहे हैं. उन्होंने दूसरी ओर बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी के लोग बेरोजगारी, गरीबी और नशे के अंधकार में भटक रहे हैं. उन्हें इस अंधकार से निकालने की आवश्यकता बतायी. उक्त अवसर पर डॉ शोभा रानी, डॉ सुशीला कुमारी के अलावा छात्र अमिता स्मृति भारती ने भी स्वामी जी के विचारों को रखा. इधर कोसी महा विद्यालय में भी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से किया गया. कार्यक्रम का नगर मंत्री अंकित सिंह चंदेल व जिला संयोजक राहुल कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर नगर उपाध्यक्ष प्रोफेसर गौरव सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया, जबकि मंच संचालन मनीष सूर्यवंशी ने किया.
मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती
फोटो है 8 व 9 में कैप्सन : कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता व मौजूद छात्र प्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. जयंती समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य शिव विलास राय ने की, जबकि युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व प्रोग्राम पदाधिकारी […]
