टूटा पुलिया, सड़क निर्माण कार्य बाधित

गोगरी. पकरैल बिंदटोली चौक से लेवा तक जाने वाली सड़क में बना पुलिया टूट जाने के कारण मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बन रही सड़क निर्माण कार्य खटाई में पड़ गयी है. बताया जाता है कि तीन दिनों से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण उमेश यादव,अनिल […]

गोगरी. पकरैल बिंदटोली चौक से लेवा तक जाने वाली सड़क में बना पुलिया टूट जाने के कारण मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बन रही सड़क निर्माण कार्य खटाई में पड़ गयी है. बताया जाता है कि तीन दिनों से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण उमेश यादव,अनिल साह, मो तोहिद आलम,पप्पू पासवान, मो मौसिम आदि ने बताया कि पुल कमजोर होने के कारण इस तरह कि घटना हुई है. लोगों ने तुरंत पुलिया ठीक कराये जाने का मांग किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >