फोटो 16 में कैप्सन : बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष.प्रतिनिधि, गोगरीजमालपुर बाजार स्थित मारवाड़ी मुहल्ला में रविवार को भाजपा के लोगो द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया. बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चैधरी ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अधिक से अधिक नये सदयों को जोड़ने की बात कही. बैठक में भाजपाइयों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अकेले नगर क्षेत्र में पांच हजार नये सदस्य बनाये जाने की बात कही. पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में बूथ स्तर पर 250 नये सदस्य बनाया जायेगा. उन्होनें कहा कि हमारी पार्टी नगर क्षेत्र में नये सदस्यों को सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करने का मौका देना चाहती है. उन्होनें बताया कि भाजपा पार्टी का सदस्य बनने के इच्छूक लोग पार्टी के टोल फ्री नं 18002662020 पर मिस्ड कॉल के जरीये सदस्यता प्राप्त करने की जानकारी दी. वहीं भाजपा नेता रितेश प्रताप सिंह को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा भी बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. इसकी अध्यक्षता भाजपा के नगर संयोजक हरीशचंद्र पटेल ने की. मौके पर पार्टी के जिला सदस्यता प्रभारी इंदूभुषण कुशवाहा, भाजपा जिला कार्यकारणी के सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि नीतीश कुमार सिंह, अरविन्द कुमार, रितेश प्रताप सिंह, पिन्टु मिश्र, फूलचन्द पटेल, उमेश पोद्वार, दिनेश पासवान, मिथलेश पटेल आदि मौजूद थे.
कार्यशाला: भाजपा ने सदस्यता अभियान दिया बल
फोटो 16 में कैप्सन : बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष.प्रतिनिधि, गोगरीजमालपुर बाजार स्थित मारवाड़ी मुहल्ला में रविवार को भाजपा के लोगो द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया. बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चैधरी ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अधिक से अधिक नये सदयों को जोड़ने की बात कही. बैठक में भाजपाइयों ने संगठन […]
