बीडीओ के समर्थन में कर्मियोंं ने की कलम बंद हड़ताल

फोटो है.कैप्सन: कार्यालय में पसरा सन्नाटा काम कराने पहुंचे लोगों को हुई परेशानी खगडि़या. सदर बीडीओ रीना कुमारी के समर्थन में प्रखंड कर्मियों के द्वारा एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल शुक्रवार को किया गया. इसके कारण काम कराने पहंुचे लोगों को काफी कठिनाई हुई. कलम बंद हड़ताल की सूचना नहीं होने के कारण लोगों को […]

फोटो है.कैप्सन: कार्यालय में पसरा सन्नाटा काम कराने पहुंचे लोगों को हुई परेशानी खगडि़या. सदर बीडीओ रीना कुमारी के समर्थन में प्रखंड कर्मियों के द्वारा एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल शुक्रवार को किया गया. इसके कारण काम कराने पहंुचे लोगों को काफी कठिनाई हुई. कलम बंद हड़ताल की सूचना नहीं होने के कारण लोगों को लौटना पड़ा. प्रखंड कार्यालय में कर्मियों के जगह खाली कुरसी पड़ी थी. प्रखंड के नजारत प्रखंड पंचायत राज कार्यालय में ताला लगा दिया गया और सभी कर्मी परिसर में घूमते नजर आये. कर्मियों ने बताया कि गुरुवार को बीडीओ व जनप्रतिनिधियों के बीच हुई घटना से क्षुब्ध होकर उनलोगों ने कलम बंद हड़ताल की है.क्या था मामला गुरुवार को पंचायत समिति की आयोजित बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा पिछली बैठक का अनुपालन प्रतिवेदन की मांग की गयी थी. बीडीओ तथा प्रधान सहायक ने पिछले बैठक का अनुपालन प्रतिवेदन तैयार नहीं होने की बात बैठक में मौजूद सदस्यों से कहीं थी. इस कारण जनप्रतिनिधि व बीडीओ के बीच काफी नोक -झोंक हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >