सीओ को एमओ के प्रभार से मुक्त करने की अनुशंसा

कार्य में लापरवाही व शिथिलता बरतने का आरोप खगडि़या. बेलदौर अंचल के सीओ को प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी के प्रभार से मुक्त करने की अनुशंसा की गयी है. गोगरी एसडीओ संतोष कुमार ने डीएम को पत्र लिख कर सीओ को एमओ के प्रभार से मुक्त करने का अनुरोध किया है. एसडीओ ने डीएम को यह […]

कार्य में लापरवाही व शिथिलता बरतने का आरोप खगडि़या. बेलदौर अंचल के सीओ को प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी के प्रभार से मुक्त करने की अनुशंसा की गयी है. गोगरी एसडीओ संतोष कुमार ने डीएम को पत्र लिख कर सीओ को एमओ के प्रभार से मुक्त करने का अनुरोध किया है. एसडीओ ने डीएम को यह रिपोर्ट भेजी है कि बेलदौर के सीओ सह प्रभारी एमओ आपूर्ति से संबंधित कार्यों के निष्पादन में लापरवाही व शिथिलता बरतते हैं. अनुमंडल स्तर पर आयोजित बैठक में सीओ भाग नहीं लेते व आपूर्ति से संबंधित शिकायतों की भी जांच ससमय प्रभारी एमओ के द्वारा की जाती है. एसडीओ ने कहा कि इनके द्वारा आपूर्ति से संबंधित कार्य में अभिरुचि नहीं लिये जाने के कारण कार्य बाधित होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >