गोगरी. क्षेत्र के भगवान उच्च विद्यालय मैदान में रामचरित मानस व गीता विवेचना कार्यक्रम को लेकर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सदस्यों व आशुतोष महाराज के शिष्यों की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सदस्यों द्वारा आगामी 12 जनवरी से चार दिवसीय रामचरित मानस व गीता विवेचना कार्यक्रम आयोजन कराने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम की सफलता को लेकर सदस्यों द्वारा गहन मंथन की गई तथा आयोजन की तैयारी को लेकर एकजुट हो कर कार्य करने का आह्वान किया तथा स्थानीय स्तर पर आयोजन की तैयारी का भार सदस्यों के बीच सौंपा गया. मौके पर गोपाल कृष्ण चैरसिया, राजकुमार खेतान, प्रदीप कुमार सिंह, नंदकिशोर प्रसाद, राजेश राज, रविन्द्र प्रसाद, प्रमोद यादव आदि ने कार्यक्रम को लेकर भगवान उच्च विद्यालय मैदान में भव्य पंडाल बनाने के साथ दूर इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने भोजन आदि की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारी पर भी चर्चा की. इस अवसर पर प्रदीप वैद्य रंजीत कुमार सहित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के कई सदस्य उपस्थित थे.
रामचरित मानस व गीता विवेचना पाठ कार्यक्रम आयोजन को ले बैठक
गोगरी. क्षेत्र के भगवान उच्च विद्यालय मैदान में रामचरित मानस व गीता विवेचना कार्यक्रम को लेकर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सदस्यों व आशुतोष महाराज के शिष्यों की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सदस्यों द्वारा आगामी 12 जनवरी से चार दिवसीय रामचरित मानस व गीता विवेचना कार्यक्रम आयोजन कराने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम […]
