दो सीओ के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा

एडीएम ने की डीएम से सीओ के विरुद्ध रिपोर्ट निरीक्षण के दौरान बगैर सूचना के गायब थे दोनों सीओ खगडि़या. दो अंचलों के सीओ के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है, क्योंकि कार्यालय अवधी के दौरान ये दोनों पदाधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे. जिसके बाद इनके विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा डीएम से […]

एडीएम ने की डीएम से सीओ के विरुद्ध रिपोर्ट निरीक्षण के दौरान बगैर सूचना के गायब थे दोनों सीओ खगडि़या. दो अंचलों के सीओ के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है, क्योंकि कार्यालय अवधी के दौरान ये दोनों पदाधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे. जिसके बाद इनके विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा डीएम से की गई है. विभागीय सूत्र के मुताबिक चौथम तथा बेलदौर सीओ के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा डीएम से की गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक एडीएम रहमान ने तीन जनवरी को कार्यालय अवधी के दौरान चौथम अंचल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्यालय बंद था. सीओ अनुपस्थित पाये गये . एडीएम ने अंचल निरीक्षक के बारे में पूछा. वे भी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे. अंचल कार्यालय में मात्र एक अनुसेवक मौजूद था. जिन्होंने एडीएम को बताया कि सीओ न्यायालय के काम से पटना गये है. जिसके बाद एडीएम ने जिला गोपनीय शाखा से तहकीकात की तो बताया कि चौथम सीओ के द्वारा जिला कार्यालय में भी पटना जाने की सूचना नहीं दी गयी है. इसी तरह छह जनवरी को एडीएम ने दूरभाष के जरिये बेलदौर सीओ की खोज की. इनका मोबाइल स्वीच ऑफ था. प्रभारी अंचल निरीक्षक बेलदौर ने एडीएम को बताया कि सीओ बेलदौर उच्च विद्यालय के काम से चार जनवरी से ही मुख्यालय से बाहर यानी पटना गये हुए है. सूत्र के मुताबिक ये भी अनाधिकृत रूप से बगैर सूचना दिये मुख्यालय से बाहर गये थे. क्योंकि इन्होंने भी जिला गोपनीय शाखा में पटना जाने अथवा मुख्यालय छोड़ने की सूचना नहीं दी थी. एडीएम ने दोनों सीओ के साथ-साथ तीन जनवरी को अंचल कार्यालय से अनुपस्थित पाये गये अंचल निरीक्षक तथा कार्यालय कर्मी के विरुद्ध भी अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >