फोटो है.7 व 8 में कैप्सन-बैठक की समीक्षा करते प्रखंड प्रमुखबीडीओ व उपस्थित जन प्रतिनिधि खगडि़या. पंचायत समिति सदस्यों की बैठक गुरुवार को शुरू होने के आधे घंटे बाद ही स्थगित कर दी गयी है. पंचायत समिति सदस्यों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूर्व के बैठक में पारित प्रस्ताव की जानकारी मांगी, लेकिन बीडीओ द्वारा उचित जवाब नहीं दी गयी. बीडीओ के गोल मटोल जवाब सुन कर जनप्रतिनिधियों ने विरोध करना शुरू कर दिया. इससे पहले मुखिया तनवीर सहन, रीना कुमारी, सुबोध कुमार ने कहा कि पिछले बैठक में लिये गये प्रस्ताव का ना तो प्रतिलिपि लगाया है. ना ही पंचायत बार इंदिरा आवास, मनरेगा आदि योजनाओं की जानकारी दी गयी है. इतना सुनते ही बीडीओ बिफर गये और जनप्रतिनिधि के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर दिया. बीडीओ के अमर्यादित भाषा को सुन जनप्रतिनिधियों ने हंगामा शुरू कर दिया. बाद में प्रखंड प्रमुख परमानंद राय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि ने सड़क जाम किया. जिलाधिकारी से मिल कर बीडीओ के विरुद्ध शिकायत भी किया .
पंसस की बैठक स्थगित, सदस्यों ने किया हंगामा
फोटो है.7 व 8 में कैप्सन-बैठक की समीक्षा करते प्रखंड प्रमुखबीडीओ व उपस्थित जन प्रतिनिधि खगडि़या. पंचायत समिति सदस्यों की बैठक गुरुवार को शुरू होने के आधे घंटे बाद ही स्थगित कर दी गयी है. पंचायत समिति सदस्यों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूर्व के बैठक में पारित प्रस्ताव की जानकारी मांगी, लेकिन बीडीओ द्वारा उचित […]
