प्रेस क्लब के लिए मांगी गई जमीन की सूची

खगडि़या. अगर जिले में जमीन उपलब्ध हो जाये तो यहां प्रेस क्लब का निर्माण कराया जा सकता है. प्रेस क्लब निर्माण कराने के लिए राज्य स्तर से जमीन की खोज करने को कहा गया है. सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक विपिन कुमार सिंह ने जिला जन संपर्क पदाधिकारी को पत्र लिख कर प्रेस […]

खगडि़या. अगर जिले में जमीन उपलब्ध हो जाये तो यहां प्रेस क्लब का निर्माण कराया जा सकता है. प्रेस क्लब निर्माण कराने के लिए राज्य स्तर से जमीन की खोज करने को कहा गया है. सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक विपिन कुमार सिंह ने जिला जन संपर्क पदाधिकारी को पत्र लिख कर प्रेस क्लब निर्माण हेतु दो हजार एक्वायर फीट जमीन की खोज कर राज्य स्तर पर प्रतिवेदन भेजने को कहा है. जिला संपर्क पदाधिकारी कमल सिंंह ने बताया कि 46 लाख रुपये की लागत से इस जिले में प्रेस क्लब का निर्माण कराया जाना है. इसके लिए जमीन की खोज करने का निर्देश प्राप्त हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >