अल्ट्रासाउंड सेवा बंद, मरीज परेशान

खगडि़या. सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सेवा बंद कर दिया गया है. इसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने से मरीजों को शारीरिक व आर्थिक दोनों तरह की परेशानी होने लगी है. जब यह सेवा अस्पताल में आरंभ था तो मरीज परिसर में ही […]

खगडि़या. सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सेवा बंद कर दिया गया है. इसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने से मरीजों को शारीरिक व आर्थिक दोनों तरह की परेशानी होने लगी है. जब यह सेवा अस्पताल में आरंभ था तो मरीज परिसर में ही रहकर अपना जांच करवा लेते थे. अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने से महिलाओं को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पर रहा है. महिलाओं को अब प्रसव की स्थिति में भी निजी अल्ट्रासाउंड से अपना जांच कराना पड़ रहा है. सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड संचालक को नोटिस किया गया है. जिसमें उनके स्तर से जबाव आने पर इस मुद्दा पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.जानकारी के अनुसार जांच करने वाले चिकित्सक डॉ विजय कुमार के त्याग पत्र देने के बाद अल्ट्रासाउंड सेवा को बंद कर दिया गया.दूसरी तरफ सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड संचालक डॉ एच प्रसाद ने आइजीइ मेडिकल सिस्टम प्रबंधक को पत्र लिखा है जिसमें कहा गया कि केंद्र का बिल 24 महीने से करीब 25 से 30 लाख रुपये बकाया रहने के कारण कार्य करने में कठिनाई हो रही है इसलिए भुगतान प्राप्त होने तक केंद्र का कार्य स्थगित रहेगा. बताते चलें कि भुगतान लंबित रहने के कारण निजी स्तर से चल रहे, एक्सरे पिछले कई माह से बंद पड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >