स्वच्छता अभियान हुआ टांय टांय फीस

फोटो है 13 में कैप्सन- यत्र तत्र बिखरा गंदगी महीने भर में अधिकारी से लेकर नेताजी तक पड़ गये सुस्तप्रतिनिधि, खगडि़याजिले के स्वच्छता अभियान की शुरुआत बड़े ही जोर-शोर के साथ आरंभ की गयी थी. नेताजी से लेकर जिले के बड़े-बड़े अधिकारियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था. लेकिन महीने भर […]

फोटो है 13 में कैप्सन- यत्र तत्र बिखरा गंदगी महीने भर में अधिकारी से लेकर नेताजी तक पड़ गये सुस्तप्रतिनिधि, खगडि़याजिले के स्वच्छता अभियान की शुरुआत बड़े ही जोर-शोर के साथ आरंभ की गयी थी. नेताजी से लेकर जिले के बड़े-बड़े अधिकारियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था. लेकिन महीने भर में स्वच्छता अभियान महज एक दिखावा बन कर रह गया. अगर हम महीने भर पहले शहर की बात करें तो ढूढने से भी गंदगी नहीं मिल रही थी. अब स्थिति बिल्कुल बदल गया है. अब शहर में ढूढने से भी सफाई नहीं मिलेगी. जानकारी के अनुसार जिले में स्वच्छता अभियान की शुरुआत सर्वप्रथम जिलाधिकारी राजीव रोशन के द्वारा किया गया था. इसके बाद लगभग सभी प्रखंड में भी स्वच्छता अभियान की शुरुआत प्रखंड कार्यालय से किया गया. इसके अलावा अगर जिले के नेताजी क ी बात करें तो दर्जनों नेताओं ने भी स्वच्छता अभियान को लेकर झाड़ू पकड़ कर फोटो खिंचवायी, लेकिन दो माह के बाद सभी जगह गंदगी का अंबार लग गया है. बावजूद इसके आज स्थिति जस की तस बन गयी है. सबसे ज्यादा बुरा हाल तो स्थानीय रेलवे जंकशन का बना हुआ है. जहां स्वच्छता अभियान की शुरुआत के समय भी प्लेटफॉर्म संख्या दो पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था. अभी तो पूरे प्लेटफॉर्म पर यत्र तत्र कूड़े का ढेर सहज ही देखा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >