कई सीओ-बीडीओ को आर्थिक दंड

सीओ-बीडीओ व पंचायत सेवक के वेतन से कटेगी राशि खगड़िया : लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के प्रति उदासीनता बरतने पर इस बार कई बीडीओ व सीओ पर आर्थिक दंड लगाया गया है. जबकि, कई पंचायत सेवकों पर भी आर्थिक दंड लगाते हुए जिला प्रशासन आरटीपीएस के प्रति सख्ती से पेश आया है. इस अधिनियम […]

सीओ-बीडीओ व पंचायत सेवक के वेतन से कटेगी राशि

खगड़िया : लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के प्रति उदासीनता बरतने पर इस बार कई बीडीओ व सीओ पर आर्थिक दंड लगाया गया है. जबकि, कई पंचायत सेवकों पर भी आर्थिक दंड लगाते हुए जिला प्रशासन आरटीपीएस के प्रति सख्ती से पेश आया है.

इस अधिनियम के प्रति लापरवाही बरतने पर बेलदौर प्रखंड के कर्मी से सर्वाधिक राशि वसूली जायेगी. जबकि, परबत्ता के बीडीओ पर सबसे कम आर्थिक दंड लगाया गया है.

समय पर नहीं उपलब्ध होती है सेवा

यह आंकड़ा इस बात का गवाह है कि जिले में शत-प्रतिशत लोगों को पेंशन योजनाओं से लेकर दाखिल-खारिज व एलपीसी का लाभ तय कार्य दिवस में नहीं मिल पाता है. हालांकि, कई बार पेंशन योजनाओं से लेकर दाखिल-खारिज व एलपीसी तय कार्य दिवस में नहीं मिलने की शिकायत सामने आ चुकी है. इससे खगड़िया में आरटीपीएस की गति धीमी पड़ चुकी है.

प्राप्त आवेदनों को नियत समय सीमा के अधीन निष्पादन नहीं करने के कारण अपीलीय प्राधिकार के द्वारा अपीलीय कार्यवाही में दोषी मानते हुए उक्त कर्मियों व पदाधिकारियों पर आर्थिक दंड लगाया गया है.

राजीव रोशन, डीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >